मुजफ्फरनगर जेल में उत्पीड़नः भाकियू अराजनैतिक ने किया जमकर हंगामा

जेल में अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाकियू अराजनैतिक का धरना, किसान नेताओं और दरोगा के बीच नोकझोंक

मुजफ्फरनगर। जिला जेल में बंदियों के साथ कथित मारपीट, अवैध वसूली, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गुरुवार को जिला जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कड़ी धूप के बीच आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। धरना स्थल पर दरोगा शुभम चौधरी और किसान नेताओं के बीच हुई बहस के चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया और जमकर हंगामा हुआ।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में आयोजित धरने में संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला जेल में नए बंदियों से अवैध वसूली की जाती है और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर तथा ऐसे बंदी जिनके परिजन नियमित रूप से मिलने नहीं आते, उन्हें विशेष रूप से प्रताड़ना का शिकार बनाया जाता है। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि जेल के भीतर बंदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों से पैर दबवाना, कपड़े धुलवाना और अन्य निजी कार्य कराना आम बात बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन को कई बार शिकायतें दिए जाने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जान

धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रतनपुरी क्षेत्र का एक युवक हाल ही में जेल गया था। आरोप है कि जेल के भीतर कुछ बंदियों ने उसके साथ सामूहिक मारपीट की और घर से सामान तथा पैसे मंगाने का दबाव बनाया। इस संबंध में जेल प्रशासन को पहले भी अवगत कराया गया था। इसके बावजूद युवक के साथ दोबारा मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि जब इस घटना की जानकारी जेलर को देने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जिसके बाद संगठन को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जेल में बंदियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

धरने के उपरांत भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से जेलर, मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अनुसार जेलर ने मामले की जांच कर दो दिन के भीतर संबंधित प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। धरने में जिला अध्यक्ष सुधीर पहलवान, बिजेंद्र बालियान, सुमित, मोनू सोम, शहजाद राव, कपिल राठी, उमेश त्यागी, सानुर राणा, अनुज सोम, विपिन त्यागी, अंकित जावला, दीपक चौधरी, कपिल बालियान सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेडगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  हैलीपेड पर धूप में खड़े रहे भाजपा सभासद, नहीं पहुंचे पास, मंत्री को घेराकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के

Read More »