मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें:  बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 के बीच उसके खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  होटल्स में बैठकर कार्यालय चला रहे नगर पालिका एनएसए डॉ. अजय शाही

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, हेड कांस्टेबल मुनीश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल विवेक शामिल रहे।

Also Read This

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवीकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम

Read More »