शहर में अजमीढ़ देव महाराज का स्मारक बनाने की मांग

सोनार समाज ने अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर गौरव स्वरूप को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोनार समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप को शनिवार सुबह ज्ञापन सौंपकर अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा स्थापना की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव नगर पालिका से स्वीकृत हो चुका है। अब शासन स्तर से शीघ्र मंजूरी दिलाए जाने की मांग की गई, ताकि प्रतिमा का स्थापना कार्य जल्द शुरू हो सके। समिति ने कहा कि प्रतिमा स्थापना से समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और समाज की भावनाओं का सम्मान होगा। इस अवसर पर पवन वर्मा, मास्टर तरसपाल सिंह वर्मा, महेश वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुशील वर्मा, शिवम् वर्मा, राजकुमार वर्मा, कोकिल वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा टेलर सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध
Share This Article