पालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

व्हाइट लायंस को सात विकेट से हराया, शोभित गुप्ता बने मैन ऑफ द मैच, पारिवारिक माहौल में खेल के जरिए एकजुटता का संदेश

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को सात विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। मैच के दौरान सभासद अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन एक उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कप्तान प्रशांत गौतम के नेतृत्व में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगरपालिका व्हाइट लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टीम ने सम्मानजनक स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का बचाव करने में उसके गेंदबाजों और विशेष रूप से क्षेत्ररक्षकों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। जवाब में कप्तान सतीश कुकरेजा के नेतृत्व में उतरी नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16वें ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन का चुनौतीपूर्ण लग रहा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ब्लैक पैंथर्स की ओर से शोभित गुप्ता ने नाबाद शानदार पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उनके अलावा सचिन सैनी, विजय चिंटू और अमित शर्मा ने भी उपयोगी पारियां खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

व्हाइट लायंस की हार का सबसे बड़ा कारण उसका कमजोर क्षेत्ररक्षण रहा। पूरी टीम ने मैच के दौरान आठ आसान कैच छोड़ दिए, जिनमें गेंदबाजी कर रहे गौरव स्वरूप और कप्तान प्रशांत गौतम की गेंदबाजी के दौरान ही पांच कैच टपका दिए गए। इसके अलावा बाउंड्री लाइन पर भी कई रन बचाने के अवसर गंवाए गए, जिससे चुनौतीपूर्ण दिख रहा लक्ष्य ब्लैक पैंथर्स के बल्लेबाजों के लिए आसान साबित हुआ। ब्लैक पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में अमित शर्मा, सचिन सैनी, कपिल पाल और शिवम मुन्ना ने विकेट हासिल किए। मैच के समापन पर शानदार बल्लेबाजी के लिए शोभित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरव स्वरूप ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में फर्जीवाडा-टीएस को ईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका परिवार केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा परिवार है। इस तरह के खेल आयोजनों से आपसी संवाद, सहयोग और भाईचारा मजबूत होता है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और पारस्परिक सम्मान का सबसे अच्छा मंच है। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे आयोजन को निरंतरता प्रदान करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, नई मंडी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मनी पटपटिया, सभासद पूजा पाल सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं उनके परिजन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। सभासद प्रीमियर लीग का संयोजन सभासद अमित पटपटिया ने किया।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »