संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव (खतौली) तथा नौशाद खान को नगर महासचिव से पदोन्नत कर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव-नियुक्त एवं पदोन्नत पदाधिकारियों का यूनियन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा किसान हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष कारावास

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का “कुनबा बढ़ाओ अभियान” आने वाले समय में गांव-गांव तक चलाया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने, नई सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करे, ताकि किसानों की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला महासचिव गौरव राजपूत तथा जिला संगठन मंत्री फिरोज खान ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब किसान एकजुट होकर संगठित रूप से अपनी बात रखें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटल चौक को लेकर सियासी टशन, टाउनहाल में टेंशन

जिला उपाध्यक्ष सैयद मुमताज अली एवं अमरीश कौशिक ने भी संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारे और किसान हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अफान अख्तर ने किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

बैठक में बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने किसान हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया।

इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णम

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »