सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद की सदर तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ;तोमरद्ध के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर आयोजित इस धरने में किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने तहसील प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने पकड़ी गौकशी, चार गौकश तस्कर फरार

किसानों का कोई भी जायज काम बिना सुविधा शुल्क ;रिश्वतद्ध के नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, जिससे आम किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों ने कैम्पा कोला फैक्ट्री से जुड़े विवाद को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने बताया कि फैक्ट्री से जुड़े विवाद में चार किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक किसानों को उनकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद हरेन्द्र मलिक ने केंद्र में उठाई आवाज

किसानों ने मांग की कि उनकी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और फैक्ट्री से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान हो। निखिल चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर हो। जब तक किसानों की इन जायज समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, संगठन पीछे नहीं हटेगा और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और संगठन के झंडों के साथ पहुंचे थे। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इसे भी पढ़ें:  यमुना के उफान से थमा मुजफ्फरनगर का रेल यातायात

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »