भागवत कथा में श्रद्धा का सैलाब, ममता अग्रवाल ने लिया संतों का आशीर्वाद

ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं

विश्वकर्मा धर्मशाला में चल रही कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर उमड़ रही है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की लीलाओं का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। धार्मिक वातावरण, भक्ति संगीत और कथा के प्रेरक प्रसंगों से पूरा परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सराफा बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

कथा का वाचन धर्मवीर समुंदर महाराज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, सत्य और मानव कल्याण का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा श्रवण करते दिखाई दिए।

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा की जिला मंत्री एवं समाजसेविका ममता अग्रवाल ने भी सहभागिता की। उन्होंने कथा श्रवण कर कथावाचक धर्मवीर समुंदर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर केशव मंडल के आईटी संयोजक राहुल वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कथा आयोजन समिति ने ममता अग्रवाल का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग
Share This Article