वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता पर सिविल लाइन थाने में धरना, एसएसआई पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शहर के पत्रकार थाना सिविल लाइन परिसर में धरने पर बैठ गए। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्रवेश मलिक का हाल ही में शांति मदन हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह गाड़ी में बैठकर अपने घर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

आरोप है कि इसी दौरान थाना सिविल लाइन में तैनात एसएसआई विकास कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही शहर के पत्रकार सिविल लाइन थाने पहुंचने लगे।

बड़ी संख्या में एकत्र पत्रकारों ने थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल से घर लौट रहे वरिष्ठ पत्रकार के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने में जुटी नगर पालिका

 

Share This Article