तितावी में भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी जयबीर चैधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात को हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिम पुत्र हसीन के रूप में हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि नाजिम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें:  निजी संपत्ति पर इबादत नहीं रोक सकती पुलिस: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ, जिसके बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी जयबीर चैधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद
Share This Article