किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खतौली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान किसानों ने अपनी एकजुटता और विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। यहां किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एसडीएम खतौली डॉ ललित मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने किसानों को राहत देने वाली मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में मिलेगा उपचार

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा किसानों की एकता और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से निकाली गई है। किसानों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मजबूर होगा। तहसील परिसर में किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी और ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग की। यात्रा के दौरान किसानों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कपिल सोम, सत्येंद्र चौहान, रंधोल राठी, ललित त्यागी, राहुल अहलावत, अंकुश सहित भारतीय किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  गांवों में शिक्षा के मंदिर बंद, शराब ठेके खुले, ग्रामीणों में पनपा आक्रोश
Share This Article