खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में शुक्रवार को हुई वारदात, पति की सर्विस राइफल से गर्दन में मारी गोली, मचा कोहराम

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के हकीकत नगर में खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार में साकार हुआ मुजफ्फरनगर के गरीबों का अपने घर का सपना

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में शुक्रवार को खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

खनन विभाग में गनर के पद पर तैनात टिंकू कुमार मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ पिछले करीब दो से तीन वर्षों से हकीकत नगर में मनीष कुमार के मकान में किराये पर रह रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार को सविता ने घर में रखी सर्विस राइफल से अपनी गर्दन में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, फोन पर की गई गाली-गलौच

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह और एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--किसान दिवस में किसान नेताओं का हंगामा
Share This Article