हरिद्वार घूमने जा रहे पांच दोस्तों के साथ हादसा, एक की मौत

गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर खजूर के पेड़ से टकराई गुरुग्राम के युवकों की कार, चार युवक गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में मूसलाधार बारिश के बीच भयानक हादसा हो गया। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने अनियंत्रित कार खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गुरुग्राम निवासी यश (30) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार युवक घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

ये भयंकर हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। गुरुग्राम के स्पोर्ट विलेज सेक्टर-2 निवासी यश अपने साथी विवेक, दिल्ली के वसंतकुंज निवासी मोहित, अनिल, विशाल के साथ वैगनआर कार से गुरुग्राम से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। जब वह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें:  हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायल

हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विवेक को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में ही उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था, वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए निकला था। सीओ खतौली रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  उद्यमियों ने मंत्री सोमेन्द्र तोमर संग किया योगाभ्यास
Share This Article