प्रवर्तन निदेशालय ने महानगर मे कई स्थानों पर की छापेमारी

सहारनपुर । जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने महानगर मे कई स्थानों पर छापेमारी की। बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हसनपुर चुंगी स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई आजम खान से जुड़े जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित धनशोधन जांच की जा रही है। जांच एजेंसी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। सहारनपुर में हसनपुर चुंगी स्थित सीए दीपक गुप्ता के कार्यालय पर ईडी की कार्रवाई हुई। इसके अलावा एक सर्राफ के आवास पर भी टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की।

इसे भी पढ़ें:  गागलहेड़ी की फैक्ट्री में करंट लगने से युवक की मौत
Share This Article