सोहजनी तगान में 23 अगस्त को होगा त्यागी-ब्राह्मण जिला सम्मेलन

सपा सांसद राजीव राय होंगे मुख्य अतिथि, जनपदभर से समाज के गणमान्य लोगों के जुटने की उम्मीद

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान स्थित आर.के. फार्म राखी पब्लिक स्कूल के सामने आगामी 23 अगस्त को विशाल त्यागी-ब्राह्मण जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद राजीव राय होंगे।

इसे भी पढ़ें:  विद्यालय परखने को चलेगा औचक निरीक्षण का अभियानः डीएम

फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से त्यागी एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की सम्मेलन में विशेष भागीदारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

प्रमोद त्यागी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी संवाद और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता के दौरान त्यागी सभा के महामंत्री नरेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष उमेश त्यागी, चंद्रमणि त्यागी, मास्टर जयराज त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जनपदवासियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 20 अगस्त को धरने की घोषणा
Share This Article