सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद एवं बिलारी तहसील के अभ्यर्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
रैली के लिए कुल 1,190 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था, जिसमें से 1,060 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित रनिंग में 830 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे का परिचय देते हुए अग्निवीर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया।
