हरे पेड़ों पर खुलेआम चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन

सहारनपुर । एक तरफ तो सरकार पर्यावरण को लेकर चिंतित है तथा प्रत्येक वर्ष करोड़ो पौधे लगवा रही है उधर वन विभाग भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वन्य जीव सप्ताह मनाने का काम करती है, इसके बावजूद भी बिना परमिट प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है और विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

 

वन विभाग की मिलीभगत के चलते लकड़ी माफियाओं द्वारा बिना परमिट के दर्जनों फलदार वृक्षों पर आरा चलाया जा रहा है लेकिन वन विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी आखिर कोई कार्यवाई क्यों नहीं की जाती है। लकड़ी माफियाओं द्वारा बिना परमिट के ही इन फलदार वृक्षों को कटवा कर लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ले जाया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह लकड़ी रोड पर होकर निकलती है। वन विभाग का सचल दल और वन रक्षक वन दरोगा से लेकर जिम्मेदार अधिकारी देखते हैं लेकिन अंजान बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में चार मांगों को लेकर भाकियू रक्षक का धरना

हरे-भरे प्रतिबंधित वृक्षों की देखरेख की जिम्मेदारी के लिए वन विभाग को तैनात किया गया है, लेकिन यह कार्यवाही करने से पीछे के देखे जा रहे हैं।

Share This Article