नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा एसएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी 

सहारनपुर । गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आशा मॉडर्न स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।

 

नन्हे हाथों से बंधी राखी, दिलों में भर गई अपनापन और विश्वास की मिठास। इस अवसर पर बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र बांधा। पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का यह सुंदर रिश्ता ऐसे आयोजनों के माध्यम से और भी मजबूत होता है। बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके स्नेह ने पुलिस कार्यालय के माहौल को भावनाओं एवं खुशियों से भर दिया। रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी के अटूट बंधन का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें:  अन्नू गुप्ता उर्फ नरेश बने सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर के सचिव
Share This Article