मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में रिटायर्ड दरोगा के घर करोड़ों का डाका!

एसडीएम-सीओ आवास के पास हुई चोरी की बड़ी वारदात से मचा हड़कम्प, 60-70 तोले सोने के आभूषण और लाखों की नकदी ले गए चोर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के नजदीक स्थित रिटायर्ड दरोगा के घर को निशाना बनाते हुए करोड़ों का डाका डालकर सनसनी फैला दी। इस बड़ी चोरी की वारदात के कारण पूरे जिले में दिन निकलते ही हड़कम्प मच गया और लोगों में दहशत नजर्र आइी।

गुरूवार की रात को बुढ़ाना तहसील के पीछे एसडीएम और सीओ आवास के पास हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 60 से 70 तोले सोने के आभूषण, चांदी के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोने के आभूषणों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश, 8 जुलाई से तहसील में हल्ला बोल

जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड दरोगा का आवास बुढ़ाना तहसील के पीछे स्थित है। घटनास्थल से एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के आवास भी बेहद नजदीक बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि पुलिसकर्मियों के आवास आसपास होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। आवास से महज करीब 20 मीटर की दूरी पर हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में भीषण आग: 6 की मौत, 5 बच्चे जिंदा जले

मंदिर तक नहीं छोड़ा, कान्हा जी की मूर्ति और दानपात्र भी ले गए

चोरों ने घर में रखे मंदिर को भी नहीं बख्शा। बताया गया है कि मंदिर में रखी कान्हा जी की मूर्ति और दानपात्र में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। इसके अलावा गणेश जी की मूर्ति को भी कपड़े में लपेटकर ले जाने का प्रयास किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर में काफी देर तक तलाशी ली और कीमती सामान को समेटकर फरार हुए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरी गए सामान का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, भू-माफियाओं पर बड़ा वार
Share This Article