कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट 

सहारनपुर । जिला एव महानगर कांग्रेस कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद शहीद किए जाने पर गांधी पार्क में कैंडिल मार्च निकालकर मोंन व्रत रखने की घोषणा की थी। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।

 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस की दो गोतस्करों से मुठभेड़, एक गिरप्तार, एक फ़रार 

इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास पर दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों भी उनके साथ गिरफ्तार हुए। इस अवसर पर चंद्र जीत सिंह निक्कू और प्रवीण चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन मनमानी पूर्ण निर्णय ले रहे है, ये असंवैधानिक है और कानून के अंतर्गत लड़ाई लड़ी जाएगी। अनुज शर्मा और अक्षय चौधरी ने कहा कि हम गांधीवादी लोग है और गांधीवादी तरीके से लड़ाई जारी रहेगी। सतपाल बर्मन और पल्लवी अरोड़ा ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को बुलडोजर से गिरवाना किसी भी तरह से उचित नहीं है। गिरफ्तार होने वालो में राम प्रीत ,एस एस वालिया , अशोक जैन, हरिओम ठाकुर रवि कंवर, विक्की वोहरा, अश्वनी शर्मा, सुखविंदर कौर, गिरीश बब्बर, अमित सोनी, संजय ठाकुर,भीम ,शुभम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
Share This Article