कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते सांसद हरेंद्र मलिक और सपा नेता।

मस्जिद प्रकरण में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने एडिशनल कमिश्नर को दिया ज्ञापन

सपा के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सर्किट हाउस में किया नजरबंद

सहारनपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में सहारनपुर पहुंचे सपा के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन द्वारा सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया गया। समाजवादी पार्टी से मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक व मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने एडिशनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां और मांगें भी प्रशासन के सामने रखीं।

बता दे कि कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के कारण माहौल मे तनाव बना हुआ है। इसी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को सहारनपुर आने वाला था। मगर प्रतिनिधिमंडल के सभी नेताओं को रविवार को उनके हाउस पर ही अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं सोमवार की सुबह धीरे-धीरे प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गया था। सपा नेताओं का आरोप है कि कमिश्नर कार्यालय पर मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक को रोक लिया गया और उनके कार्यकर्ताओं को भी आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रशासन और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि ‘मैं बचते-बचाते चला आया, हम बचकर आए हैं और हवाई चप्पलों में आए हैं। दूसरे लोगों को नहीं आने दिया। प्रशासन और सरकार की तानाशाही के चलते हमारा जो प्रतिनिधिमंडल था, उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया है, आने नहीं दिया जा रहा है।’ मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने
कहा कि ‘हम दो लोग भी बचते-बचाते यहां पहुंचे हैं। कैराना सांसद इकरा हसन ने उन्हें फोन कर कहा था कि जाना जरूर है, चाहे कुछ भी हो जाए।’ मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में दंगाें को लेकर होर्डिंग लगाने पर उन्होंने कहा कि भाईचारा खराब करने की कोशिश की जा रही है। सपा प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों को सर्किट हाउस में नजरबंद किया गया है। इसके साथ ही सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस ने बैरेकेडिंग भी की है। सपा नेता व सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद को भी पुलिस ने हिरासत में लिया
सर्किट हाउस पहुंचने पर सपा नेता व सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके साथ ही विधान परिषद के विपक्ष नेता लाल बिहारी यादव व बेहट विधायक उमर अली खान भी सर्किट हाउस पहुंचे।
वहीं सहारनपुर देहात से सपा विधायक आशु मलिक को भी प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए जाते समय रोक दिया गया। सपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलने जाते समय पूर्व विधायक मनोज चौधरी को भी सर्किट हाउस के गेट पर रोक दिया गया। सपा नेता व पूर्व सांसद हाजी फजर्लुरहमान भी सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उनको भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  बड़गांव पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article