साइबर ठगी में फंसी व्यापारी की धनराशि वापस कराने पर पुलिस टीम सम्मानित

व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी क्राइम सहित पूरी टीम का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यापारी की धनराशि त्वरित कार्रवाई के बाद वापस कराने पर व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा साइबर क्राइम टीम का सम्मान किया गया। व्यापार मंडल ने पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पटका एवं सम्मान चिन्ह भेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह और उनकी पूरी टीम का सम्मान करते हुए साइबर ठगी के मामले में की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह और उनकी टीम ने तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए व्यापारी की धनराशि वापस कराई। इससे पीड़ित व्यापारी को राहत मिली है और व्यापारियों का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योग

जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हित एवं सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगातार कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर दीपक मित्तल सर्राफ, राजीव मित्तल सर्राफ, राजेश भाटिया, विजय बाटा, मनोज गुप्ता, जयकुमार अरोड़ा, नीरज कर्णवाल, आयुषी गुप्ता, सोनिया सिंघल, प्रवीण उपाध्याय, आकाश अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अर्जुन पाल, प्रियांशु सैनी, अरविंद सैनी, गौरव नरूला, गौरव सिंघल, विशाल गोयल, अंकुर जैन, अनिरुद्ध बालियान, अंकुर गुप्ता, वैभव त्यागी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, विनीत धीमान, अभिषेक त्यागी, रॉबिन संगल, दर्शन सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजार
Share This Article