सहारनपुर। पंजाबी संस्कृति को सजो के रखने वाली प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पंजाबी एकता समिति द्वारा समिति के तेहरवें स्थापना वर्ष को मनाने के लिए गत रात्रि कार्यकारिणी की एक मीटिंग दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार मे हुई। जिसमे इस वर्ष गर्मी की छुटियों मे पंजाबी समाज के 53 बच्चों को बचपन से ही पंजाबी बोलने पढ़ने लिखने की मुफ्त शिक्षा सम्भधित गुरुद्वारों और समर कैम्प के माध्यम से दिलवाने वाले समिति के युवा संयोजक सन्नी परुथी जी को सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला और महामंत्री राजीव फूटेला ने बताया की मुफ्त पंजाबी सिखाने की समिति की ये मुहीम आगे भी हर गर्मी की छुटियों मे चलती रहेगी क्योंकि पंजाबीयत पंजाबी कोम की विरासत है इसे कायम रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति महानगर के एक पंजाबी क्षेत्र को चिन्हित करके अगले महीने एक विशाल मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा। पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला और महामंत्री राजीव फूटेला के अलावा कोषाध्यक्ष अरुण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, मुख्य संयोजक विवेक चावला, युवा संयोजक सन्नी परुथी, युवा सहसंयोजक बब्बू परुथी, मुख्य सलाहकार हरजीत सिंह,संयुक्त मंत्री डा दीपक ठक्कर, विक्षित सुखीजा, भानू परुथी, सौरभ सुखीजा, हरीश ईशपुजानी, राजीव अरोड़ा, सन्नी कक्कड, बीरु मदान आदि मौजूद रहे।
