नागल पुलिस ने 48.49 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक पकड़े 

नागल। पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

नागल थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि पुलिस टीम गांव खजूरवाला के पास स्टेट हाईवे 59 के अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को रोका गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर चीनी मिलों का स्टॉक 6.46 लाख क्विंटल, निगरानी बढ़ी

तलाशी लेने पर उनके पास से 48.49 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल मिली। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान विपुल और अभिषेक निवासी बहलोलपुर, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया।

Share This Article