चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को आसपा का प्रदर्शन

सहारनपुर। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने और पंचायत सहायकों की मांग को आसपा कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए और वहा से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस द्वारा उन्हें कलेक्ट्रेट के गेट पर रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने बाहर ही धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन उपरांत उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  थाना सरसावा पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आसपा जिलाध्यक्ष सचिन खुराना ने कहा कि यह प्रदर्शन जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर किया गया है। 13 सितंबर को गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के बुडवल में रोका गया था। इसके बाद काफिले पर पथराव और हमला किया गया। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई। पार्टी ने उनका तुरंत थ्रेट असेसमेंट कराने और जरूरत के हिसाब से सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इसके अलावा, उनके कार्यक्रमों में पर्याप्त सुरक्षा, एस्कॉर्ट और रूट सिक्योरिटी देने के साथ कथित धमकी भरे संदेशों की जांच की मांग भी रखी गई।
ज्ञापन मे कहा गया कि कार्रवाई कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए तथा किसी भी तरह के भेदभाव की संभावना समाप्त की जानी चाहिए। इस दोरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्थापना दिवस पर व्यापारी एकता और संगठन विस्तार का संकल्प
Share This Article