लापता पत्नी और बच्ची की तलाश को पति ने एसएसपी से लगाई गुहार

सहारनपुर। विगत 30 अगस्त से लापता पत्नि और बच्ची की बरामदगी को लेकर पीड़ित पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पति सोनू चौरसिया बेरीबाग सुक्कूपूरा तारा माता वाली गली निवासी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी विगत 8 जुलाई 2022 मे हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  मस्जिद प्रकरण में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने एडिशनल कमिश्नर को दिया ज्ञापन

शादी के बाद सब सही चल रहा था। 2024 मे उसकी बेटी ने जन्म लिया, उसके बाद भी सब सही चलता आ रहा था। पीड़ित पति सोनू चौरसिया ने बताया कि उसकी पत्नी साक्षी चौरसिया जिस नाबालिग युवक के साथ गयी है, वो रिश्ते में उसका भांजा लगता है। घर से उसकी पत्नि सोने के जेवरात, एटीएम व ढाई साल की बच्ची को भी साथ ले गई। उसने कहा कि गुमशुदगी दर्ज होने के 18 दिन बाद भी उसकी पत्नी व पुत्री को पुलिस बरामद नहीं कर सकीं ।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना बनी श्री देवेन्द्र के सपनों की उड़ान का आधार
Share This Article