थाना सरसावा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशा तस्कर दबोचा 

सहारनपुर । थाना सरसावा, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 फ्रूटी देशी शराब महबूबा बरामद की।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन मे अवैध शराब की खरीद फरौख्त करने व तस्करी की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसे भी पढ़ें:  गंगोह फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र मामला: पंचायत सहायक साबिर गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्वेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष सरसावा प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर अभियुक्त आफताब उर्फ टापू पुत्र इनायत अली निवासी मौहल्ला हजारा कस्बा व थाना सरसावा को शांति धाम रोड से आगे हाइवे जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया । अभियुक्त के कब्जे से 26 फ्रूटी देशी शराब महबूबा बरामद हुई ।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर PNB नकली नोट केस: संविदा चालक आदेश चौधरी गिरफ्तार
Share This Article