श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा गुरूद्वारा रोड पर बल्ली पूजन सम्पन्न

सहारनपुर। एलईडी बैकग्राउंड मंचन के लिए प्रसिद्ध श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें श्री रामलीला मंचन के लिये गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी मैदान मे पंडित काशीराम द्वारा भागवत आचार्य देशमुख वशिष्ठ की उपस्थिति मे रामलीला प्रधान गौरव चौधरी, समस्त पदाधिकारियो एवं सदस्यों के साथ बैठ कर विधि विद्यान से पवित्र बल्ली पूजन किया गया एवं बल्ली को जयघोष के साथ रामलीला मंच के स्थान पर स्थापित किया गया।

 

समिति अध्यक्ष गौरव चौधरी द्वारा बताया कि श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें वर्ष के रामलीला के लिए अगले सप्ताह 29 सितंबर को झंडा यात्रा, 5 अक्टूबर को श्री राम कथा, 6 अक्टूबर से रामलीला मंचन, 19 अक्टूबर को शोभायात्रा, 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव एवं 21 अक्टूबर को राज तिलक एवं पुरस्कार वितरण होगा। यूबॉन के डिस्ट्रीब्यूटर हरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि हर वर्ष यूबॉन कंपनी द्वारा मंच की साज- सज्जा का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आशुतोष रामलीला समिति द्वारा प्रश्नोंतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें विजयी लोगों को पुरुस्कार वितरण का कार्य भी यूबॉन कंपनी द्वारा किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  अवि छाबड़ा द्वारा किया गया भोले के भक्तों को प्रसाद वितरण

यूबॉन के डिस्ट्रीब्यूटर हरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि वो शुरू से ही इस पुनीत कार्य में बढचढ कर भाग लेते हैं। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव पूरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबंधक विनय दुग्गल, स्वागताध्यक्ष एम पी सिंह चावला, प्रभु राम जी के सारथी संजीव टंडन, रामलीला संयोजक विजय कुमार, रामलीला प्रबंधक अमित वत्ता,राजन कक्कड़, करण मल्होत्रा, संजय आनंद, राजा छाबड़ा,संदीप भाटिया,सन्नी शर्मा, रवि बक्शी, विजय भाटिया, भागीरथ सेठी, यश टंडन, मनीष कालड़ा, अश्वनी अरोड़ा, दीपक खन्ना, अमन भाटिया, विशाल छाबड़ा, दीक्षित छाबड़ा, प्रिंस कपिल, ध्रुव भसीन, संगम अरोड़ा, राघव सेठ आनंद भाटिया, विपिन सलूजा, हन्नी वर्मा, नवदीप आनंद, वेद प्रकाश पोपली आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में 115 साल पुरानी मस्जिद ध्वस्त, तनाव व्याप्त
Share This Article