मुजफ्फरनगर में हादसा, मीनाक्षी चौक के पास बुलेट की टक्कर से महिला की मौत

मेरठ रोड पर मछुआरों वाली गली के बाहर देर रात हुआ हादसा, उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित मछुआरों वाली गली के बाहर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बुलेट सवार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में कानून का राज, समाज पीड़ित के साथः ममता अग्रवाल

हादसे की सूचना मिलते ही खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पूछताछ के बाद पुलिस ने आनंद हॉस्पिटल भी गई। यहां थानाध्यक्ष विजय कुमार के साथ खालापार चौकी प्रभारी असगर अली और अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बबली (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के कारणों और बुलेट सवार के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  ईद की खरीदारी कर रही युवती से पर्स लूटने वाला युवक गिरफ्तार
Share This Article