मुजफ्फरनगर-टिकट की दावेदारी जताने के दौरान भाजपा नेता की मौत

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर राजवीर कश्यप के अचानक निधन से पार्टी में छाया शोक, गांव गमगीन

मुजफ्फरनगर। सहकारी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजबीर कश्यप इस बार 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वो परिवार के लोगों व समर्थकों के साथ चरथावल विधानासभा सीट से टिकट की दावेदारी जनताने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री के आवास पर गए थे। वहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि हार्टफेल होने से निधन हुआ है। डॉ. संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर दिल का दौरा पड़ जाने से सहकारी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन राजबीर कश्यप (55) का निधन हो गया। वह चरथावल विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे। समर्थकों और परिवार के सदस्यों को साथ लेकर टिकट पर बातचीत करने के लिए ही पूर्व मंत्री से मिलने गए थे। बताया गया है कि मंसूरपुर क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव के रहने वाले राजबीर कश्यप पुराने भाजपा नेताओं में शामिल रहे। सोमवार को वह अपने भाई और पुत्र के अलावा ग्रामीणों के साथ सुबह 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के बडसू गांव स्थित आवास पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष को अपना बायोडाटा दिया और चरथावल सीट से टिकट की दावेदारी की। करीब एक घंटे तक वह समर्थकों के साथ आवास पर रहे और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा करते रहे। यहां से वह समर्थकों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। घर पर पूर्व मंत्री के भाई विवेक बालियान से मुलाकात हुई। बातचीत चल रही थी, इस बीच कश्यप उठकर बाथरूम में लघु शंका करने के लिए चले गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुफ्ति जुल्फिकार पर चिकन का पैसा नहीं देने के आरोप

काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, जिस कारण उनके साथ आए लोगों ने आवाज दी। गांव का ही एक व्यक्ति बुलाने गया तो वह बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें जानसठ रोड स्थित एसकेबी आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत हार्टफेल होने के कारण निधन की जानकारी दी। परिजन शव को लेकर वापस लच्छेड़ा पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेता राजवीर कश्यप के निधन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी लच्छेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की। पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि हार्टफेल हो जाने के कारण निधन हुआ है। राजबीर कश्यप भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मां-बेटे की संदिग्ध जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता राजवीर कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। उनका निधन संगठन, पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राजवीर कश्यप का व्यक्तित्व, संगठन के प्रति उनका समर्पण, उनकी सेवाभावना एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय साथ छोड़ जाना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा नेता का गांव लच्छेड़ा के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन राजवीर कश्यप का गांव लच्छेड़ा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार की सुबह गांव लच्छेड़ा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल कश्यप ने दी। अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, अमित चौधरी प्रमुख, भाजपा के वरिष्ठ नेता नकुल उपाध्याय, वीरेंद्र सैनी, सागर सैनी, कश्यप जागृति संगठन के अध्यक्ष के मास्टर कृष्णपाल सिंह, ओमप्रकाश कश्यप अध्यक्ष, अनंग पाल कश्यप फुरकान आदि के साथ ही सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article