सहारनपुर के एक-परिवार के तीन लोगों की उत्तराखंड में मौत:चालक समेत 4 की जान गई, छह साल का बेटा बाल-बाल बचा

सहारनपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सहारनपुर निवासी चार लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित कंटेनर के नीचे कार फंस गई. हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार 6 साल का बच्चा सकुशल बाहर निकल आया। मरने वाले में पति-पत्नी और 63 वर्षीय वृद्ध मां शामिल है। कार चालक नीरज की भी हादसे में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सहारनपुर में गोकुल धाम कॉलोनी के रहने वाले विशेष कपूर, उनकी मां और पत्नी के अलावा उनके ड्राइवर के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में विशेष का छह साल का बेटा माहेर कपूर चमत्कारिक ढंग से बच गया।

इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती रैली में दिखाया दमखम

 

 

हादसे की खबर जैसे ही उनके घर पहुंंची, पूरी कॉलोनी में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार विशेष कपूर (38) बुधवार की शाम करीब चार बजे अपनी मां किरण कपूर (63), पत्नी निशा कपूर (38) और छह वर्षीय बेटे माहेर के साथ कार से देहरादून के लिए निकले थे. कार को चालक नीरज चला रहा था। परिवार देहरादून में रहने वाले विशेष के छोटे भाई दीपेश कपूर के घर जा रहा था। सभी लोग सहारनपुर से दिवाली की शॉपिंग कर के लौट रहे थे। गाड़ी के अंदर दिवाली के कई गिफ्ट और शॉपिंग का समान बिखरा हुआ मिला। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को उठाया गया। बाहर से आवाज देने पर गाड़ी से कोई मूवमेंट नहीं हो रही थी। पुलिस वालों को लगा कि सभी की मौत हो गई है। इसी दौरान पुलिस ने कार में कुछ मूवमेंट देखी। एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस वालों ने धीरे-धीरे कार के पार्ट्स को अलग किया और बच्चे को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाय। इसके बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर कार की बॉडी को तोड़ा और शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चपटी हो गई थी। उसके ऊपर का हिस्सा पूरा नीचे वाली बॉडी तक आ गया था।

इसे भी पढ़ें:  नागल पुलिस ने 48.49 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक पकड़े 
Share This Article