जयंत ने तरसपाल को दी मजबूत टीमः विकास बालियान बने रालोद क्षेत्रीय टीम में महासचिव

रालोद ने हस्तिनापुर क्षेत्र में संगठन का किया पुनर्गठन, 73 पदाधिकारी घोषित, नई क्षेत्रीय टीम में आठ जिलों के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, मेरठ का दबदबा बरकरार

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए हस्तिनापुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिवों के नामों की घोषणा की। इसमें मुजफ्फरनगर के विकास बालियान को महासचिव बनाया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर से ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक क्षेत्रीय टीम के अध्यक्ष बनाये गये थे।

नई टीम में मुजफ्फरनगर समेत मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर, सहारनपुर और गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, इतनी बड़ी कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधित्व महज एक पद तक सिमट गया है। पदों के बंटवारे में मेरठ जिले को सबसे अधिक भागीदारी मिली है, जबकि गौतमबुद्धनगर की हिस्सेदारी सबसे कम रही। क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की सूची में मुजफ्फरनगर से मनवीर सिंह भाटी और जगदीश आर्य को स्थान मिला है। इनके अलावा शामली के सेनपाल सिंह, मेरठ के विनय मल्लापुर और संजय चौधरी रसूलपुर, बुलंदशहर के योगेंद्र लोधी, हापुड़ के सुनील जाटव, गाजियाबाद के सतीश राठी तथा गौतमबुद्धनगर के बिजेंद्र यादव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांडः सीबीआई कोर्ट ने सुनाई तीन पुलिसकर्मियों को सजा

महासचिव पदों पर गाजियाबाद से सुशील तेवतिया और जितेंद्र सिंह कुंडू, गौतमबुद्धनगर से हरवीर सिंह तालान, शामली से अरविंद कुमार झाल और डॉ. मुबारक अली, मेरठ से डॉ. गुलजार, अशोक चौधरी, सुरेंद्र नागर और सतीश त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। बुलंदशहर से मनोज रानी और बृजमोहन त्यागी को शामिल किया गया है। हापुड़ से कृपाल सिंह, मुकेश त्यागी, विकास चौधरी, डॉ. ब्रजेश कश्यप और डॉ. जितेंद्र मलिक को महासचिव बनाया गया है। मुजफ्फरनगर से धर्मेंद्र तोमर, विकास बालियान और बसारत अली को यह जिम्मेदारी मिली है। सहारनपुर से महावीर सैनी एडवोकेट, रमेश चौहान, अनिल कुमार और मनोज वर्मा तथा बागपत से भंवर सिंह जाटव, अवधेश राणा और ओमवीर सिंह को महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कम्प

संगठन में सचिव पदों पर भी व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। 37 सचिवों की घोषित सूची में ओंकार मलिक, हरिराज त्यागी, विनोद कुमार, अमित कश्यप, करण ठाकुर, प्रेम चंद भारती, अनिल आर्य, विजेंद्र सिंह भाटी, अशोक खोखर, अभिषेक चौधरी, महिपाल सिंह, सुशील गुर्जर, मनोज सिंह, नितिन बालियान, डॉ. विरेंद्र बंसला, लोकेश चौधरी, बिट्टू खजरपुर, धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, अशोक, यशपाल त्यागी, वीर सिंह, नरेश कुमार, अक्षय मलिक, पप्पू पंवार, देशपाल सिंह, शौकत जंग, नरेंद्र भाटी, देवेंद्र धामा, अक्षय गुर्जर, मुकेश चौधरी, सुधीर चौधरी, सतवीर, जितेंद्र त्यागी, रवि चिकारा, अभिषेक चौधरी, नईम सागर और विकास सिंह को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी की इस नई टीम के गठन को क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत
Share This Article