अपूर्वा यादव का तबादला, अनिल कुमार यादव संभालेंगे एसडीएम की जिम्मेदारी

चार खंड विकास अधिकारियों का भी बदला कार्यक्षेत्र, सहारनपुर, कानपुर नगर और रामपुर भेजे गए बीडीओ

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में 55 पीसीएस अधिकारियों और 239 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को नई तैनाती दी गई है। शासन की इस स्थानांतरण सूची में मुजफ्फरनगर जनपद के एक उप जिलाधिकारी और चार खंड विकास अधिकारी भी शामिल हैं।

Contents
इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुजफ्फरनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अपूर्वा यादव का स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया है। उन्हें दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय में उप निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव को मुजफ्फरनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। नई तैनाती के बाद वह जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

अम्बेडनगर के निवासी हैं नए एसडीएम अनिल यादव, यहां रहे तैनात

मुजफ्फरनगर जनपद में भेजे गये नए पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार यादव मूल रूप से जनपद अम्बेडनगर के निवासी है। उनको साल 2022 में पीसीएस कैडर में प्रमोशन मिला। इसके पश्चात जून 2023 को अनिल यादव को बरेली जनपद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया था। सितम्बर 2023 में उनका तबादला इसी पद पर जनपद फतेहपुर में किया गया और वहां से मार्च 2024 में उनका तबादला करते हुए नगर निगम वाराणसी में सहायक नगरायुक्त बनाया गया। अब उनको मुजफ्फरनगर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज, सूची में 84 लाख से ज्यादा बढ़ोतरी

 

मुजफ्फरनगर से चार बीडीओ का भी जिले से बाहर स्थानांतरण

प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर में तैनात चार खंड विकास अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें प्रमोद कुमार वर्मा और अकसीर खान को सहारनपुर भेजा गया है, जबकि प्रवीण वर्मा को कानपुर नगर में नई तैनाती मिली है। वहीं, बीडीओ विशाखा का स्थानांतरण रामपुर जनपद में किया गया है। शासन के इस फैसले से जिले में उप जिलाधिकारी और विकासखंड स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। आने वाले दिनों में नवागत अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में नई तैनाती के अनुरूप कामकाज शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें:  32 घंटे बाद भी मासूम अवि का सुराग नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
Share This Article