शहर के नए वार्डों की बदलेगी सूरत, विकास कार्यों के लिए मिले 21.82 करोड़

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से कराए जाएंगे 35 कार्य, शासन ने पहली किस्त में जारी किए 10.91 करोड़ रुपये, सड़क निर्माण और पथ प्रकाश की सुविधाओं पर होगा खर्च

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए नए इलाकों में अब विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की अपेक्षा कर रहे नव विस्तारित क्षेत्र के लोगों को सड़क, निर्माण और पथ प्रकाश जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 21.82 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से शहर के विस्तारित हिस्सों में कुल 35 विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन की ओर से परियोजना की पहली किस्त के रूप में 10.91 करोड़ रुपये नगर पालिका को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Contents
इसे भी पढ़ें:  ऋषभ सिंह ने शतरंज में अमेरिका में गाड़े झंडे

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में 11 गांव शामिल किए गए थे। इसके चलते नगर पालिका के वार्डों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। विस्तारित क्षेत्र में शामिल नए वार्डों में आबादी बढ़ने के साथ ही सड़क, जल निकासी, निर्माण और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग भी लगातार उठती रही है। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की जरूरत को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन स्तर से प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद अब विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है।

31 सड़क-नाली निर्माण और चार पथ प्रकाश के कार्य

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में स्वीकृत बजट के तहत नगर पालिका की ओर से 31 निर्माण संबंधी कार्य कराए जाएंगे, जबकि चार कार्य पथ प्रकाश विभाग से संबंधित होंगे। निर्माण कार्यों के माध्यम से नव विस्तारित वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। वहीं, पथ प्रकाश के चार कार्यों के पूरा होने से संबंधित इलाकों में रात के समय रोशनी की व्यवस्था मजबूत होगी। परियोजना के लिए पहली किस्त मिलने के बाद नगर पालिका स्तर पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जाने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण मास्टरमाइंड की कोठी पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नव विस्तारित 18 वार्डों को मिलेगा योजना का लाभ

नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में कुल 18 वार्ड शामिल हैं। इनमें वार्ड संख्या 19, 28, 31, 22, 35, 1, 8, 21, 52, 15, 46, 5 और 30 समेत अन्य वार्ड शामिल हैं। इन्हीं नव विस्तारित इलाकों को योजना के तहत विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता दी गई है। शासन से स्वीकृत धनराशि का उपयोग होने पर इन वार्डों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत इस परियोजना से उन इलाकों में विकास को बढ़ावा मिलेगा, जो सीमा विस्तार के बाद पालिका का हिस्सा बने हैं। अब तक इन क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का अपेक्षित विस्तार नहीं हो पाया था। योजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर नए वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का ट्रायल सफल, 22 फरवरी से संचालन

चार माह पहले पालिका से शासन को भेजे गए थे प्रस्ताव

नगर पालिका के निर्माण विभाग के अवर अभियंता एवं नगर सृजन योजना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नव विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए करीब चार माह पहले प्रस्ताव के आधार पर शासन से धनराशि की मांग की गई थी। इस योजना में 21.82 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें 31 निर्माण कार्य और चार पथ प्रकाश संबंधी कार्य शामिल हैं। शासन ने पहली किस्त के रूप में 10.91 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। शेष धनराशि मिलने के साथ स्वीकृत कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article