जंगल में गए युवक का शव खेत में पडा मिला

मुजफ्फरनगर। जंगल में गए एक युवक की लाश में खेत में पडी मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार जानसठ कोतवाली इलाके के निकटवर्ती ग्राम तिसंग का निवासी के एक युवक का शव राजपुर गांव के जंगल में पडी मिली है। कुछ लोगों ने शव को वहां देता और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी राहुल पुत्र सीताराम का शव निकटवर्ती गांव राजपुर के जंगलों में पडा मिला है। बताया गया है कि वह जंगल में गया था। हालांकि उसकी मौत के कारणों के बारे में अभी नहीं पता चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रालोद नेता के खिलाफ भतीजी ने दर्ज कराया मुकदमा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *