मीरापुर-दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं, रविवार की छुट्टी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में सियासी मैदान तो सज चुका है, लेकिन अखाड़े में उतरने की रणभेरी बजने के बावजूद कोई भी सियासी पहलवान मुकाबले की दावेदारी लेकर सामने नहीं आया है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा और नामांकन स्थल पर भी नेताओं के आवागमन से हलचल मची रही, लेकिन किसी भी दावेदार ने अपना पर्चा पेश करते हुए दावेदारी नहीं जताई है। दो दिनों में 35 लोगों ने विधानसभा चुनाव की जंग में उतरने के लिए अपनी तैयारियों के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफीसर से पर्चे खरीदे हैं।

मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू है। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा, लेकिन किसी भी दावेदार ने नामांकन पत्र पेश करते हुए अपनी दावेदारी नहीं की है। रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हो पाया। आज निर्धारित समयावधि में 11 लोगों ने नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं। मुख्य रूप से सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद निवासी सूजडू के नाम से नामांकन पत्र लिया गया है। इसके अतिरिक्त छोटे दलों व निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं। बताया कि नामांकन पत्र निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 24 नामांकन पत्र लिये गये थे। दो दिनों में 35 नामांकन पत्र उनसे चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के द्वारा प्राप्त किये जा चुके हैं। आरओ एसडीएम जानसठ ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया को विराम दिया गया है। सोमवार को फिर प्रातः 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  साप्ताहिक बंदी में औचक निरीक्षण कर चेयरपर्सन ने परखी नाला सफाई व्यवस्था

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 25 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। मीरापुर सीट पर अभी तक केवल समाजवादी पार्टी द्वारा ही अपने प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा की गई है। सपा यहां पर कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा और रालोद का गठबंधन है। बसपा के द्वारा यहां पर शाहनजर को तो वहीं सांसद चन्द्रशेखर आजाद की आसपा की ओर से जाहिद हुसैन को प्रभारी घोषित किया गया है। बसपा का टिकट यहां पर बदले जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर शोर से चल रही है। भाजपा और रालोद में भी प्रत्याशी को लेकर आम सहमति का अभाव होने के कारण शनिवार को भी इंतजार बाकी रह गया। यहां पर माना जा रहा है कि भाजपा अपना चेहरा चाहती है और निशान रालोद का रहेगा। रविवार को भाजपा-रालोद गठबंधन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद ही बसपा की ओर से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें:  बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  जेके सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन स्लैब गिरा, दो मजदूरों की मौत, 50 मजदूर घायलराजकुमार तिवारी ने कहा

Read More »