नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले मामा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पांच साल के मासूम बालक की कुकर्म करने में विफल रहने पर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले रिश्ते के मामा सहित पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। दोनों ने बालक को खेत पर ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया था। बालक की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी परिजनों के साथ मिलकर उसको तलाशने में भी जुटे थे।

शुक्रवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे की हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को ग्राम खेड़ी विरान से गिरफ्तार करते हुए घटनास्थल से आलाकत्ल ब्लेड आदि सामान बरामद किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि गुरूवार के दिन सुनील कुमार पुत्र मित्तरपाल निवासी ग्राम मेघाखेड़ी थाना नई मंडी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि मेरी पत्नी 05 वर्षीय बच्चे विशाल के साथ अपने मायके खेडी विरान गयी हुई थी और उनके बच्चे का शव ग्राम खेडीविरान के जंगल में मिला है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

इस मामले में पुलिस टीम ने हत्यारोपी अजय उर्फ नाटी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम खेड़ीविरान तथा उसके साथी निर्दाेष पुत्र गुलाब निवासी ग्राम खेड़ीविरान को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में हत्या का जुर्म स्वीकारते हुए सभी बात बताई गई। आरोपी अजय उर्फ नाथी द्वारा बताया गया कि उसका घर व मृतक बच्चे विशाल के नाना का घर पड़ोस में है। मृतक विशाल अपने नाना के घर आया हुआ था। गुरूवार को हम दो लोगो ने टाफी खिलाने की बात कहकर 05 वर्षीय बच्चे विशाल को अपने पास बुलाया तथा गलत काम करने की नियत से उसे ले गये थे। बच्चे ने जब इसका विरोध किया तो हम लोग डर गये कि बच्चा घर जाकर यह बात न बता दे। इस बजह से हमने बच्चे की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चे के परिवारजन को शक ने हो इसके लिए हम बच्चे के घर गये और बच्चे के परिजन के साथ बच्चे को तलाश करने लगे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिखेडा विनोद कुमार सिह, निरीक्षक लोकेन्द्र पाल सिंह, उप निरीक्षक नेमपाल सिंह, संदीप कुमार और हैड कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »