मजलिसपुर तौफीर में मनमर्जी से कार्य करा रहे ग्राम प्रधान

मुजफ्फरनगर। तहसील जानसइ के ग्राम मजलिसपुर तौफीर में ग्राम पंचायत के द्वारा कराये जाने वाले विकास और निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी करने और बिना प्रस्ताव पास कराये ही मनमर्जी से कार्य कराने के आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और चल रहे कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की है।

भगीरथ सेना संगठन के संजीत सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम मजलिसपुर तौफीर में ग्राम सचिव एंव ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का निजी धन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांव सभा में ग्राम पंचायत के सदस्यों के समक्ष कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा है। बिना प्रस्ताव पारित कराये ही विकास और निर्माण कार्य करते हुए धन की बंदरबांट की जा रही है। आरोप लगाया कि कई योजनाओं में फर्जीवाडा करते हुए सरकारी धन का गबन भी प्रधान और सचिव ने मिलीभगत करते हुए किया है। जबकि धरातल पर कोई भी कार्य इन योजनाओं में नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर ताला

ग्रामीणों ने ऐसे कार्यों की सूची भी सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। इसमें करीब ढाई लाख रुपये की लागत से भूमिया खेडा मार्ग पर इंटरलोकिंग, करीब डेढ लाख रुपये लागत से सोलर लाइट लगवाना, 2.30 लाख रुपये से जच्चा बच्चा केन्द्र में पुनःनिर्माण, सफाई और सौन्दर्यकरण का कार्य, गांव में राहगीरों द्वारा बैठने के लिए सीटें लगवाने का कार्य ऐसा है, जो केवल कागजों में कराया गया है औन इनका पैसा निकालकर बंदरबांट कर ली गई है। ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत करने पर जान माल का भय देकर डराया और धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल ही एक जांच टीम निर्धारित करके जांच कराये जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जांच नहीं कराई तो सभी ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजीत सैनी, पवन कुमार, रामपाल, हरिराम, सुदर्शन, रामा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भरतिया कालोनी मकान प्रकरण में अब सभासद भी कूदे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पेशी पर आरोपी ने दी धमकी, दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर दे दी जानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी में फंसे मुजफ्फरनगर के चकबंदी अधिकारी राकेश सागरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी में फंसे मुजफ्फरनगर के चकबंदी अधिकारी राकेश सागरभाकियू

Read More »