पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिस

मुजफ्फरनगर। मण्डी समिति पर नगरपालिका परिषद् का बकाया चल रहा टैक्स चुकाने को लेकर अब व्यापारियों की गर्दन फंसती नजर आ रही है। इसमें पालिका के डिमांड नोटिस भेजकर कार्यवाही करने की चेतावनी के बाद जागे मण्डी समिति के सचिव ने उनके अधीन आने वाले करीब 700 व्यापारियों को नोटिस भेजकर बकाया टैक्स एग्रीमेंट के अनुसार चुकाने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने पालिका प्रशासन से डिमांड नोटिस को संशोधित करते हुए दो माह का समय मांगा है। वहीं नोटिस मिलने से व्यापारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी है।

नगरपालिका परिषद् को अपनी सम्पत्ति पर हाउस और वाटर टैक्स नहीं चुकाने के कारण पिछले दिनों पालिका के टैक्स विभाग की ओर से कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव को डिमांड नोटिस भेजते हुए उनके द्वारा स्वःघोषित सम्पत्ति के आधार पर तय की गई एआरवी के तहत बकाया 3 करोड़ 42 लाख 8 हजार 244 रुपये का राजस्व 15 दिनों में जमा कराने के निर्देश दिये थे। समयावधि में टैक्स जमा नहीं करने पर बकाया राशि पर 12 प्रतिशत सरचार्ज लगाने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद अब इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मण्डी समिति के सचिव कुलदीप कुमार की ओर से नगर पालिका के द्वारा भेजे गये 3.42 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स जमा कराने के निर्देशों पर व्यापारियों की गर्दन भी फंसा ली गई है। इन व्यापारियों से ही बकाया टैक्स मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में हंगामा: हर हर महादेव बोलने पर कांवड़िए शुभम यादव की पिटाई

मण्डी सचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि मण्डी समिति में बाहर बनाये गये किसान बाजार में 188 दुकानों में व्यापारी दुकान आवंटन के बाद से व्यापार कर रहे हैं तो वहीं अन्दर करीब 512 दुकानों में व्यापारी अपना कारोबार और आढ़त चला रहे हैं। ये सभी मण्डी समिति की चार श्रेणियों की दुकानों के आवंटी हैं। दुकान आवंटन के समय हुए एग्रीमेंट में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि किसी भी रूप में लगने वाले टैक्स को आवंटी स्वयं वहन करेंगे और समय से जमा करायेंगे। नगरपालिका में हाउस और वाटर टैक्स जमा नहीं कराये जाने पर उनको ही टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस भेजा है। सभी 700 व्यापारियों को नोटिस भेजकर अपना अपना बकाया टैक्स तत्काल जमा कराये जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमने इसके लिए नगरपालिका परिषद् से बकाया टैक्स का डिमांड नोटिस भी संशोधित करने और टैक्स जमा कराये जाने के लिए दो माह का समय मांगा है। समिति केवल अपने अधिकार वाली सम्पत्ति पर बकाया टैक्स ही जमा करायेगी। इसके लिए जल्द ही 20 लाख रुपये हम जमा कराने जा रहे हैं। इसमें मण्डी समिति कार्यालय, क्वार्टर और डाक बंगला आदि शामिल हैं। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि मण्डी समिति पर पालिका का 3.42 करोड़ रुपये के करीब टैक्स बकाया चल रहा है। इसके लिए उनको डिमांड नोटिस भेजा गया था। इसमें उनके द्वारा पालिका से टैक्स जमा करने के लिए दो माह का समय देने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार किया गया है। उनके द्वारा टैक्स किससे या कैसे जमा कराया जायेगा, यह उनका मामला है। दो माह बाद टैक्स जमा नहीं किये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

Also Read This

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »