लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी

अयोध्या। तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसादम लड्डू में गाय की चर्बी और मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद राम नगरी के संत और भक्त दोनों दंग हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति से आए तीन टन लड्डू को यहां प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। अब लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी है।

 

संतों का कहना है कि पता नहीं कब से तिरुपति मंदिर के प्रसाद में यह मिलावट चल रही थी। पूरे देश से भक्त वहां दर्शन करने जाते हैं और प्रसाद लेते हैं। सभी की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो भी संस्था या ट्रस्ट इसमें शामिल है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में वैष्णव संत और भक्त प्याज और लहसुन का भी उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिलने का मामला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखी करने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा में तिरुपति के लड्डू बांटने के सवाल पर कहा कि हमने लड्डू नहीं बांटे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बहुत सारे भक्तों ने बहुत सारी चीजें भेंट में दी थीं। यह तिरुपति से जुड़ा मामला है। हमारा बोलना उचित नहीं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर को घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी एआर डेयरी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके उत्पाद के नमूनों को अधिकारियों ने गुणवत्ता प्रमाणित करते हुए मंजूरी दे दी। तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित फर्म के प्रवक्ताओं ने बताया कि केवल जून और जुलाई महीने के दौरान ही उन्होंने तिरुमाला भगवान वेंकटेश्वरस्वामी मंदिर को घी की आपूर्ति की थी। जब तिरुपति मंदिर को घी की आपूर्ति की गई तो उसे विधिवत मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला रिपोर्ट के साथ भेजा गया। हमारा घी अब तिरुपति मंदिर नहीं भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व आईएएस को ईडी ने किया तलब

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  हर भोजनालय और फास्ट फूड कॉर्नर व रेहड़ी पर लगेगी मालिक की आईडीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की राजनीति में बुधवार सुबह बड़ा हंगामापालिका टीम के बाजार

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की राजनीति में बुधवार सुबह बड़ा हंगामाबचना

Read More »