MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज

मुजफ्फरनगर। धनगर समाज को शासनादेश के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जाने पर आक्रोश प्रकट करने के लिए मंगलवार को धनगर समाज का पूरा सैलाब ही शहर की सड़कों पर उतर आया। अपने भेड़ और बकरियों के साथ अखिला भारतीय धनगर समाज महासंघ के आह्नान पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए पदयात्रा में शामिल समाज के लोगों ने महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व सभासद अरिवंद धनगर के साथ देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी बीच यहां पहुंचे पुलिस अव प्रशासनिक अफसरों ने इस भीड़ को यहीं पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने, तो उनके पशुओं को कलेक्ट्रेट न ले जाने का अनुरोध किया गया और पशु वहीं छोड़े गये। कलेक्ट्रेट में धरने पर भारी बारिश के बीच भी लोग धरने पर डटे नजर आये।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर हजारों लोगों ने डीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। इसमें कहा गया कि जिला मुज़फ्फरनगर में तहसील प्रशासन द्वारा धनगर जाति के प्रमाण पात्र निर्गत नहीं किये जा रहे है, जिससे धनगर समाज और उनके बच्चो के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, जबकि धनगर जाति 1950 से देश के प्रथम राजपत्र मंे अनुसूचित जाति की सूचि में 27 वे नंबर पर अधिसूचित है तभी से धनगर जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जाते आ रहे है, लेकिन बीच-बीच में कुछ कठनाई प्रमाण पत्र बनने में आयी जिसके सन्दर्भ में विभिन्न जांच के बाद गत 24 जनवरी 2019 को स्पष्टीकरण आदेश समस्त जिला अधिकारियो को शासन ने जारी किये थे।

जिला अधिकारी द्वारा 09 जनवरी 2024 को जिले के सभी तहसीलदार को एवं 31 अगस्त 2024 को उप जिला अधिकारी सदर निकिता शर्मा को धनगर जाति के लोगों का प्रमाण पत्र पात्रता के आधार पर निर्गत करने के निर्देशित किया जा चुका है, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा अपने उच्च अधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, और लगातार आवेदनों को साक्ष्य के अभाव का कारण बता कर निरस्त किया जा रहा है, जबकि साक्ष्य में पिता के प्रमाण पत्र पूर्व में बने होने के बाद भी उनके बच्चांे का प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे है। उसके विपरीत अनुसुचित श्रेणी के अन्य सभी जाति के प्रमाण पात्र जारी किये जा रहे हैं। अरविंद धनगर ने चेतावनी दी कि यदि 02 अक्टूबर 2024 तक समाज को शासनादेश के अनुसार जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो धनगर समाज अनिश्चित कालीन आंदोलन करेगा।

पद यात्रा में धनगर समाज के लोग भोजाहेडी, बसेड़ा, तेजालेहड़ा, खाईखेड़ी, गोधना, बरला, तुगलपुर कम्हेड़ा, पुरबालियान आदि से भी आये थे। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद धनगर के अलावा महासंघ के जिलाध्यक्ष रवि धनगर, शिवकुमार, राजीव धनगर, शिवम धनगर, प्रदीप कुमार, लोकेन्द्र धनगर, आनन्द कुमार, मास्टर ब्रह्मसिंह, अनिल कुमार, आशीष धनगर, राममुकुट, जितेन्द्र कुमार, रजनीश धनगर, अनिल प्रधान गोधना, कैलाश प्रधान, विनोद कुमार, मास्टर ओमपाल सिंह, रमेश चन्द, पलटू सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »