MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

मुजफ्फरनगर। कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद शहीद हुए सैनिक प्रशांत शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मंत्रियों और भाजपा नेताओं के साथ ही अन्य लोगों ने परिजनों के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उसकी शहादत को नमन किया।

बता दें कि मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार शीशपाल शर्मा करीब 15 साल से मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ पर रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। साल 2020 में फरवरी माह में प्रशांत शर्मा की ड्यूटी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लगी थी। 29 अगस्त 2020 में पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रशांत शर्मा शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ के दौरान प्रशांत ने अपनी सैन्य टीम के साथ मिलकर तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में प्रशांत को तीन गोलियां लगीं थी और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

प्रशांत शर्मा की शहादत के बाद प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने पर जिला प्रशासन के द्वारा शामली रोड पर काली नदी पुल के पास उनका स्मारक बनवाया गया, जहां परिजनों के द्वारा शहीद प्रशांत की आदम प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं सेना द्वारा इस शौर्य के कारण शहीद प्रशांत शर्मा को सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया। गुरूवार की सुबह यहां शहीद की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने शहीद प्रशांत के स्मारक पर पहुंच कर हवन में भाग लेकर आहुति दी तो वहीं प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए शहीद को नमन किया। इस दौरान नगरपालिका के सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, विकल्प जैन, योगेश मित्तल के साथ ही परिवारजन और अन्य लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  वक्फ संशोधन बिल-जमियत जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम को पुलिस ने भेजा नोटिस

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »