चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयन

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक चिकित्सक दम्पति के पुत्र का यूपी क्रिकेट लीग में चयन होने से हर्ष की लहर है। यह युवा क्रिकेट खिलाड़ी कोविद जैन 25 अगस्त से ईकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में खेले जाने वाले उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में अपनी टीम मेरठ मेवरिक्स के बल्लेबाज के तौर पर अपना हुनर साबित करने के लिए मैदान पर उतरेगा।

इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन परिवार से मुजफ्फरनगर का एक युवा क्रिकेट खिलाड़ी कोविद जैन यूपी क्रिकेट लीग में चयनित हुआ है। टी-20 फोरमेट में आयोजित होने वाली यह क्रिकेट लीग 25 अगस्त से ईकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में शुरू होने जा रही है। इस टी-20 लीग का यह दूसरा संस्करण है। इसमें कोविद जैन मेरठ मावेरिक्स टीम में एक बल्लेबाज के रूप में चयनित हुआ है।

क्रिकेटर कोविद जैन सदर बाजार, मुजफ्फरनगर स्थित डा. संजीव जैन एवं डा. दीप शिखा जैन का पुत्र है। कोविद पिछले लगभग 10 वर्षाे से क्रिकेट में अपना स्थान बनाने को प्रयासरत है। अभी तक वह जिला एवं मंडल स्तर के विभिन्न टूर्नामेंट तथा उत्तरी क्षेत्र के इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने खेल से सभी को प्रभावित कर चुका है। अब स्टेट लेवल के पहले टूर्नामेंट में कोविद का चयन हुआ है। कोविद की टीम मेरठ मावेरिक्स का 25 अगस्त को इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में काशी रूद्रास टीम के साथ मुकाबाला होगा। इसका प्रसारण 8 बजे से टीवी पर किया जायेगा। दूसरा मैच 27 अगस्त को कानपुर सुपर स्टार्स के साथ तय है। इस लीग में एक टीम दस मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 14 सितम्बर को खेला जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हिंदू संघर्ष समिति ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा को उठाई मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुडवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से बढ़ी

Read More »