प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस की जांच में यह प्रकरण प्रथम दृष्टया आत्महत्या का सामना आया है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

इसे भी पढ़ें:  झगड़े के 27 साल बाद आरोपी पर 15 सौ रुपये का जुर्माना

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अलमासपुर में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं के बीच ही मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की तो पुलिस ने बताया कि युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है।

इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमि

सीओ नई मंडी रूपाली राव ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत ग्राम अलमासपुर में कुनाल सिंह नामक एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर एसएचओ नई मंडी के साथ वो स्वयं मय पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वही सूत्रों का कहना है कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर उसने तनाव में आकर आत्महत्या की है। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी नेताओं द्वारा जिला सहकारी बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह को किया सम्मानित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *