SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा

शामली। शामली जनपद में मंगलवार रात को एक युवक ने अपनी सोती हुई मां को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार रात्रि करीब साढे तीन बजे बेटे ने मां साजो (65) पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सोबान को हिरासत में ले किया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से बीमार था और पिछले चार दिनों से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। मंगलवार रात्रि में बारह बजे आरोपी युवक अपने हाथो में फावड़ा लेकर निकला और बारी बारी से मौहल्ले और पडोसियों के घरों पर फावडे से वार किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने सड़क पर चलने वाली कारों पर भी वार कर शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व परिजनों को समझा बुझाकर चली गई। रात्रि करीब तीन बजकर 21 मिनट पर आरोपी युवक ने सोती हुई मां साजो पर फावडे़ से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतका के मुंह पर कई वार किये हैं। एएसपी संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। आरेापी युवक पुलिस की हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सिलईबड़ा में पुलिस व लोगों में विवाद, लाठीचार्ज कर खदेड़े, चंद्रशेखर आजाद संभल में नजरबंद, एसडीएम निलम्बित, छह सिपाहियों समेत 25 पर मुकदमा

मां की हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर से पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गया। पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। पास में ही लगे सीसीटीवी में भी आरोपी मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी भी उसे पीट रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की रात में भी जब युवक ने मोहल्ले में खड़ी कार और मकानों में फावडे़ से वार किए थे तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय भी आरोपी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया था। हालांकि, पुलिस आरोपी को पुलिस चौकी ले गई थी। बाद में ग्रामीणों के कहने पर युवक को रात में ही छोड़ दिया गया था। उसने वापस जाकर मां की हत्या कर डाली।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  200 गाड़ियां, भारत सरकार की टीम और दो औद्योगिक घरानों के दो जिलों के ठिकानों पर छापावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Read More »