खतौली में भट्टा कारोबारी के घर में 20 लाख की चोरी

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में परिवार के साथ रह रहे एक भट्टा कारोबारी को मकान में ताला लगाकर अपने बड़े भाई की मौत के बाद शोक में शामिल होने के लिए परिवार सहित जाना भारी पड़ गया। उनके पीछे अज्ञात चोरों ने पूरे मकान को खंगाल कर सोने और चोदी के जेवरातों के साथ ही नगदी तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गये। सवेरे जब मकान का ताला टूटा हुआ आसपास के लोगों को नजर आया तो उन्होंने फोन पर भट्टा कारोबारी को सूचना दी, तब परिवार घर आया तो पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। इस चोरी की सूचना पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। पुलिस अब चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

शुक्रवार की रात को जैन नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों की नगदी समेत करीब 20 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिवार के सभी लोग गाजियाबाद रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। मोहल्ला जैन नगर निवासी संजय सिंघल पुत्र राधेश्याम भटटा कारोबारी है। संजय के बड़े भाई मुकुल सिंघल का गाजियाबाद में 14 अगस्त को निधन हो गया था, जिसमें संजय अपने परिवार के साथ मकान का ताला बंद कर चला गया। शनिवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दरवाजा खुला देखा तो संजय को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार तीन लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

मकान के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। संजय के पुत्र निकुंज ने बताया कि घर से करीब 7 लाख की नगदी, करीब 8-9 लाख रुपये कीमत के 12 तोले सोने की जेवरात, दो किलो चांदी गायब है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर करीब 20 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गये। इतनी बड़ी चोरी की वारदात की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। एसएचओ खतौली उमेश रोरिया ने बताया कि जैन नगर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए अज्ञात चोर मकान की दीवार पर लगी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और मेंन गेट से बाहर निकल कर फरार हो गए। परिवार की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके लिए पुलिस टीमों का गठन करते हुए चोरों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही चोरी की यह वारदात खोल दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस बार नुमाइश मैदान में दौड़ेंगे भावी अग्निवीर

Also Read This

मुजफ्फरनगर मंडी में भीषण आग: गोदाम जलकर राख, 7 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटीं

मुजफ्फरनगर। जनपद की नवीन मंडी स्थल पर बुधवार देर रात आग का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरी मंडी को दहशत में डाल दिया। गेट नंबर 5 के पास स्थित एक बड़े व्यावसायिक गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और आसपास का इलाका काले धुएं के गुबार से भर गया। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। उस समय मंडी परिसर लगभग खाली था। इसी दौरान फर्म सतीश चंद जैन एंड संस से जुड़े गोदाम से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सुरक्षाकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद दमकल विभाग को

Read More »

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितीश सचदेवा ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षणतहरीर के

Read More »

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »