सूजड़ू की इश्कबाज गजाला की मेरठ पुलिस को सरगर्मी से तलाश

मुजफ्फरनगर। मेरठ पुलिस ने सरधना क्षेत्र के आदिल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पहले प्रॉपर्टी विवाद में आदिल की हत्या होने का संदेह गहरा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने इन कत्ल के राज से जो पर्दा उठाया है, उसने रिश्तों को शर्मशार करने का काम किया है। अपने देवर से बने सम्बंधों पर निकाह की मुहर लगाने के लिए सूजड़ू की इश्कबाज गजाला ने ही अपने पति आदिल का कत्ल किया। पहला वार गजाला ने किया और इसके बाद छोटे भाई ने भाभी से बने अवैध जिस्मानी रिश्तों की खातिर बड़े भाई का गला रेतकर उसके हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। यह सारा खेल मृतक आदिल और परिवार के दूसरे लोगों को नशीली गोलियों वाली चाय पिलाने के बाद पूरी साजिश के साथ खेला गया। हत्या के बाद देवर और भाभी दोनों फरार हो गये थे, लेकिन पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, पर शातिर इश्कबाज गजाला पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। मेरठ पुलिस सरधना के नानू गांव से मुजफ्फरनगर के सूजडू तक उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

करीब एक सप्ताह पूर्व मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव नानू में आदिल का कत्ल कर दिया गया। आदिल की लाश उसके कमरे में ही खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी मिली। इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। पहले प्रॉपर्टी विवाद में आदिल का कत्ल होने का संदेह गहराया और पुलिस ने इसी दिशा में अपनी जांच को आगे बढ़ाया, लेकिन पुलिस जांच में दूसरा ही खेल सामने आया। आदिल की पत्नी गजाला ने ही अपने प्रेमी देवर गुलफाम के साथ मिलकर की पति आदिल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी देवर गुलफाम को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि दोनों के बीच ढाई साल से अवैध संबंध थे। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। इसी कारण हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल के सिर पर बुगदे से पहला वार गजाला ने ही किया था। उसके बाद छोटे भाई गुलफाम ने अपने भाई आदिल को धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देव

मेरठ पुलिस के अनुसार गांव नानू निवासी आदिल (27) पुत्र मोहम्मद रशीद को उसकी मौसी ने संतान नहीं होने के कारण गोद लिया था। इसके बाद वो अपनी मौसी के मेरठ के भूमिया पुल स्थित आवास पर रहता रहा। करीब साढ़े तीन साल पूर्व आदिल की शादी उसके परिजनों ने जनपद मुजफ्फरनगर के सूजडू निवासी गजाला के साथ कर दी थी। आदिल अपनी बीवी गजाला के साथ भूमिया पुल स्थित मौसी के घर ही रहता था, लेकिन वो कभी कभार बीवी को लेकर अपने माता पिता के पास गांव नानू भी आया जाया करता था। वहां पर काफी दिनों तक रहता भी था। शादी के करीब एक साल बाद ही गजाला का अपने देवर गुलफाम से प्रेम संबंध हो गया और दोनों अवैध रिश्तों में बंध गये। जब भी आदिल नानू जाता तो गजाला भी वहां जाने की जिद करती थी। वहां रहने के दौरान गजाला अपने साथ नींद की गोलियां लेकर जाती और आदिल के साथ ही दूसरे परिजनों को चाय में नशीली गोलियां घोलकर पिला देती, इसके बाद इश्कबाज गजाला अपने देवर की बाहों में चली जाती और दोनों जमकर इश्क लड़ाते। इसी बीच कारोबार के लिए आदिल अपनी बीवी गजाला को लेकर ससुराल सूजडू आ गया और यहीं पर रहने लगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा आई कैम्प, 160 लोगों को मिला उपचार

बीते शुक्रवार को वह अपने गांव नानू गया था। गजाला भी उसके साथ गई। दोनों वहीं रूक गये थे। इसी दौरान गजाला और उसके देवर गुलफाम ने परिवार के सदस्यों को चाय में नींद की गोली दे दी। पुलिस के अनुसार जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए तो रात करीब एक बजे गजाला ने साजिश के तहत सबसे पहले नशीली चाय के नशे में बेसुध अपने पति आदिल के सिर पर बुगदे से सिर पर वार किया। इस वार के कारण आदिल लहूलुहान होकर तड़पने लगा, तो दोनों घबरा गए। इसके बाद भाभी के प्रेम में अंधे हुए गुलफाम ने धारदार हथियार से अपने सगे भाई आदिल का गला रेत दिया और उसके शरीर पर कई वार किए। सारा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। आदिल की चीख निकली तो परिजन भी जाग गये। कुछ देर बाद चीख पुकार होने पर मोहल्ले में जाग हो गई। गजाला चुपचाप दूसरे कमरे में चली गई थी, जबकि हड़बड़ाहट में गुलफाम जंगल में भाग गया था।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने आदिल की मौत से राज उठाते हुए बताया कि देवर भाभी ने अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आदिल को मारकर दोनों शादी करना चाहते थे। गुलफाम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। ऐसे में खुद को बुरी तरह फंसा देखकर गुलफाम ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि इश्कबाज गजाला पुलिस और परिवार को चकमा देकर फरार हो गई, उसकी तलाश की जा रही है। सीओ के अनुसार अवैध सम्बंधों को निकाह का नाम देकर जारी रखने की साजिश के साथ ही गुलफाम और गजाला की उसके पैसों पर भी नजर थी। आदिल ने कुछ समय पहले 60 लाख रुपये का एक मकान बेचा था। उसमें से 15 लाख रुपये पिता मोहम्मद रशीद को दे दिए थे। बाकी 45 लाख रुपये उसी के पास थे, जिसको वो प्रॉपटी में लगाना चाहता था। दोनों आरोपी आदिल को मारकर शादी करने के साथ ही यह धन भी हड़पना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ें:  मनीष चौधरी ने उठाई कुत्तों-बंदरों की समस्या के खिलाफ आवाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दो मासूमों की हत्यारोपी मुस्कान का प्रेमी जुनैद गिरफ्तारभाकियू

Read More »