कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्या

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को स्वच्छता अभियान के लिए शहर में निकले उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल जब कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचे तो वहां पर महिलाओं की भीड़ को देखकर वो उनके बीच जा पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को फोन पर निर्देश भी दिये।

इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैद


प्रदेश सरकार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा कचहरी गेट पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वो कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग महिलाओं की गर्मी में भारी भीड़ को देखकर उनकी पेंशन संबंधित समस्याओं के तुरंत समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया व उन्हें धूप से बचाने व पानी पिलाने की व्यवस्था करने के लिए भी कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। कपिल देव ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निदान भाजपा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार जनता के लिए है। जनता की सुविधा और समस्याओं का शीघ्र व प्रभावकारी निदान हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFRANAGAR-डीजे देखने गई छह वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  चौकड़ा बिजलीघर पर किसानों ने किया घेरावगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप में हुई

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  क्रांति सेना ने किया सीएमओ कार्यालय का घेरावकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए गए हैं। प्रशासन

Read More »