MUZAFFARNAGAR-डीएम के नाम पर धोखाधड़ी का प्रयास, फोटो लगाकर मांगे गये लोगों से पैसे

मुजफ्फरनगर। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए तरह तरह के मकड़जाल बुनते रहते हैं। पुलिस अफसरों के नाम पर ठगी और लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया। इस मामले में जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने डीएम वार रूम के जरिये सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित करते हुए सभी को इन साइबर ठगों से सतर्क करने का काम किया। इससे पहले भी यहां तैनात रहे एक जिलाधिकारी के फोन को हैक कर लिया गया था।

शनिवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फर्जी व्हाटसएप आईडी बनाकर साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी की ओर से सोशल मीडिया पर संदेश वायरल करते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। जिलाधिकारी के डीएम वार रूम सोशल मीडिया व्हाटसएप गु्रप पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन की ओर से एक संदेश वायरल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाईओवर से कूदने वाले प्रेमी युगल के मामले में नया मोड़, इसे हत्या करार दिया गया - अंशु त्यागी


इसमें बताया गया कि एक अंजान व्यक्ति जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की प्रोफाइल पिक्चर का गलत इस्तेमाल कर फोन नम्बर +94 784802512 से एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई और उसके बाद इस आईडी के माध्यम से अलग-अलग लोगों को मैसेज भेज कर जिलाधिकारी की फोटो का गलत ढंग से उपयोग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इस अंजान साइबर ठग ने कई लोगों से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की फोटो का प्रयोग करते हुए धनराशि की भी मांग की है।

जिलाधिकारी की ओर से इस साइबर ठग की हरकत के खिलाफ सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करते हुए सभी सावधान एवं सतर्क रहने की अपील के साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की कोई व्यक्तिगत जानकारी उसके साथ शेयर न करें और ही कोई धनराशि उसको दी जाये। बता दें कि ऐसे ही जिले में पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारी डीेके सिंह का भी सीयूजी नम्बर हैक करते हुए विदेशी फोन नम्बर से गलत आईडी बनाई गई थी। इस मामले में डीके सिंह द्वारा साइबर सैल में मामला भी दर्ज कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  2027 में मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प साथ सपाईयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर:डंपर हादसा मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंडजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »