मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

मुजफ्फरनगर। वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के अन्तर्गत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए जिले में प्रभारी ब नाये गये विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार ने इस महाअभियान में अपनी सहभागिता करते हुए ग्राम तुगलकपुर एवं गगं नहर पटरी चितौड़ा में बरगद एवं पीपल के पौधे का रोपण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम सूत्र वाक्य परसभी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

उन्होेंने इस अवसर पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में 36 करोड 50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर 32 लाख 70 हजार से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करें, इन वृक्षों का अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करे तभी ये पल्लवित और पुष्पित हो सकते हैं और यह अभियान सार्थक बन पायेगा। इस महाअभियान से जन-जन को जोड़ना होगा। सभी को इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही उदेदश्य नहीं होना चाहिए इसे बचाना भी है। हम सभी को व्यक्तिगत रूप से इसकी जिम्मेदारी निभानी पडे़गी। सभी यह संकल्प ले कि पेड अवश्य लगायेगे। जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी रक्षा करने का संकल्प ले। उन्होने कहा कि पेड लगाये और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाले और अगले वर्ष पेड़ लगाते समय पूर्व में लगाये गये पेड़ की भी फोटो साथ मंे शेयर करे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंत्री को तुलसी का पौधा भी भेेंट किया।

इसे भी पढ़ें:  शहर के अतिथि शिव भक्तों पर मीनाक्षी स्वरूप ने की पुष्प वर्षा

इस अवसर पर मण्डलायुक्त सहारनपुर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज बेगराजपुर इंडस्ट्रीयल ऐरिया मे वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम केवल प्रशासनिक अमले का काम नहीं है अपितु इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ और लोगों के सेवा हेतु संकल्पि होकर छाया प्रदान करते हैं, इसीलिए हम सब की यह जिम्मेदारी है कि केवल वृक्ष लगायें ही नही, इनको संरक्षित करना भी हमारा उत्तरदायित्व होना चाहिए। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि इस महाअभियान में हम सब योगदान करेंगे, उन्होने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नीम व आम का पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में 25 विभागांे द्वारा 500 से अधिक साईट पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। प्रभागीय निदेशक वानिकी कन्हैया पटेल, जिला अभियान संयोजक अचिंत मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अमित राठी, अजीत राठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर समाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रमस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत,

Read More »