रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस मौके पर और जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अवसाद से ग्रस्त था और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें:  घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी... मासूम ने देखा तो मार डाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी में युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राहुल त्यागी पुत्र स्वर्गीय हरपाल त्यागी निवासी उत्तरी रामपुरी दीपक पैलेस के पीछे रुड़की चुंगी उम्र करीब 40 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो परिजनों ने बताया कि राहुल पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था एवं इसके लिए उसका इलाज भी चल रहा था। इसी अवसाद के कारण उसने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मौके पर ही विशेषज्ञ दल को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गांव जौला में आधी रात लगी भयंकर आग, दस लाख का नुकसानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से निकाह कर पत्नी को घर से निकालावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया

Read More »